तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा दो स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा दो स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ‘MBDD–रक्तदान कर्तव्यम्’ अभियान के तहत कफ परेड और मुंबई सेंट्रल में उमड़े रक्तदाता

मुंबई , 21 सितम्बर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के तत्वावधान व निर्देशन में चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान ‘MBDD – रक्तदान कर्तव्यम्’ के तहत तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) दक्षिण मुंबई द्वारा रविवार, 20 सितम्बर को दक्षिण मुंबई के दो प्रमुख स्थलों पर विशाल रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

1. कफ परेड (कोलाबा) शिविर: नगरसेवक मकरंद नारवेकर रहे मुख्य अतिथि
कफ परेड, कोलाबा स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन ‘साईं सेवा शिव सेवा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जनप्रतिनिधियों का समर्थन: शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कफ परेड-कोलाबा के नगरसेवक मकरंद नारवेकर ने शिरकत की। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए तेयुप दक्षिण मुंबई के सामाजिक व सेवाभावी प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा स्वयं उपस्थित रहकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता जताई।

2. मुंबई सेंट्रल शिविर: भाजपा मुंबादेवी अध्यक्ष निलेश पटेल का मिला सहयोग
दूसरा रक्तदान शिविर मुंबई सेंट्रल में नवजीवन सोसायटी के सामने, वोडाफोन-आइडिया गैलरी के बाहर आयोजित किया गया।

सहयोगी संस्थाएं: यह शिविर ‘मानवीर एंटरप्राइज़ एल.एल.पी. – मुंबई सेंट्रल’ ( राजमल जैन) के सौजन्य एवं भारतीय जनता पार्टी मुंबादेवी विधानसभा अध्यक्ष निलेश पटेल के सक्रिय सहयोग से आयोजित हुआ।

गणमान्य उपस्थिति: शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आमजन को रक्तदान हेतु प्रेरित किया।

तेयुप टीम ने संभाली व्यवस्थाएं; जताया आभार
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की समर्पित टीम ने दोनों स्थलों पर सुचारू व्यवस्था, तालमेल व रक्तदाताओं के आवभगत में सराहनीय भूमिका निभाई। परिषद पदाधिकारियों ने दोनों शिविरों को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों को साकार करते हुए यह अभियान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने प्रदान की।

adv change on 24 oct 2026