तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विद्यार्थियों एवं एनएसएस यूनिट का मिला सराहनीय सहयोग

मुंबई, 23 सितम्बर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा आज एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए शिविर में सहभागिता की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस आयोजन को सफल बनाने में एचएसएनसी यूनिवर्सिटी की एनएसएस (NSS) यूनिट ने भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ शिविर की व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिविर में जसलोक हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया।

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने एचएसएनसी यूनिवर्सिटी, एनएसएस यूनिट, जसलोक हॉस्पिटल ब्लड बैंक तथा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

adv change on 24 oct 2026