उदयरामसर मेले में मातृभूमि फाउंडेशन ने किया निःशुल्क छाछ वितरण, श्रद्धालुओं को मिली राहत
उदयरामसर मेले में मातृभूमि फाउंडेशन ने किया निःशुल्क छाछ वितरण, श्रद्धालुओं को मिली राहत



बीकानेर, 26 सितम्बर । उदयरामसर मेले के अवसर पर मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए निःशुल्क ठंडी छाछ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रचंड गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ उठाकर मेले में आए श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की तथा संस्था के प्रयासों की सराहना की।


मातृभूमि फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय संस्था ने हाल ही में एक नई युवा टीम का गठन किया है। इसी युवा टीम ने इस सेवा कार्य की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को छाछ वितरित की। अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर जनसेवा की गतिविधियों को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाना है।


इस अवसर पर दर्शन भंसाली, सिद्धार्थ नाहटा, कुशल गोयल, समर्थ कोचर, सिद्धांत पारख, अमन सुराणा, धीरज ललानी, दिव्यांश सुराणा, हर्षित गोयल, ऋषि कुमावत एवं सिद्धार्थ बडेर सहित युवा टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवा टीम ने भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
