विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत



- परशुराम कुंड यात्रा में सक्रिय भूमिका की अपील
बीकानेर, 28 सितम्बर 2026। विप्र फाउंडेशन जोन 1-B, बीकानेर की ओर से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ‘दैनिक भास्कर’ (झारखंड व बिहार) के स्टेट हेड एडिटर कुलदीप व्यास के बीकानेर आगमन पर धरणीधर रंगमंच में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास ने कहा कि आज देश में विप्र फाउंडेशन एकमात्र ऐसा संगठन है, जो शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड (जहाँ भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है) तक एक विशेष यात्रा शुरू की जा रही है। उन्होंने समाजबंधुओं से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


जोन 1-B के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य तथा बीकानेर जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक ऊर्जावान बनाएगा। युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश व्यास ने युवाओं को संगठन से जोड़कर रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने की बात कही।
इस अवसर पर संगठन के आगामी विस्तार व भावी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ओझा, सुमिता व्यास, नागेंद्र पुरोहित, संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज आचार्य, केशव सांखी, दिनेश जोशी, जुगल किशोर सेवग, नारायण जोशी व नागूभा सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
