बीकानेर में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर मीटिंग

बीकानेर में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर मीटिंग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 1 फरवरी 2024 को बीकानेर आयेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, रंधावा, डोटासरा, जुली,
  • 2 फरवरी 2024 को बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, एवम न्याय यात्रा को लेकर जिले के नेताओं पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

बीकानेर 28 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अपना अभियान चालू कर दिया है इसके तहत राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं का लोकसभा वार कांग्रेस से संवाद कार्यक्रम तय किए गए है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की बीकानेर लोकसभा क्षेत्र हेतु राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1 फरवरी 2024 की शाम बीकानेर पहुंचेंगे 2 फरवरी 2024 को सुबह 11 से 3 के बीच जिले के कांग्रेस नेताओं से पदाधिकारियों से लोकसभा बीकानेर के लिए प्रत्याशी और चुनाव किस तरह जीता जाए को लेकर परिचर्चा करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में जिले के एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस की तरफ से नियुक्त संभाग और जिला प्रभारी, जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य,सरपंच,पंच,पार्षद भागीदारी निभायेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *