आचार्यश्री रामलालजी महाराज के सानिध्य में ‘गुड पेरेंटिंग सेशन’ 4 अक्टूबर को
आचार्यश्री रामलालजी महाराज के सानिध्य में 'गुड पेरेंटिंग सेशन' 4 अक्टूबर को



- छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में अभिभावक दंपतियों के लिए होगा विशेष सत्र
बीकानेर, 30 सितम्बर । अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्यश्री रामलालजी महाराज एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी के पावन सानिध्य में आगामी 4 अक्टूबर (रविवार) को विशेष ‘गुड पेरेंटिंग सेशन’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7:15 बजे से 8:15 बजे तक छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में आयोजित होगा।


साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को सुसंस्कृत व संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से इस जागरूकता सत्र का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अविवाहित बच्चों के माता-पिता (अभिभावक दंपत्ति) को आमंत्रित किया गया है। सत्र में बच्चों का प्रवेश वर्जित रहेगा, ताकि केवल अभिभावक ही चारित्र आत्माओं के प्रेरणादायक व मार्गदर्शन युक्त प्रवचन का लाभ उठा सकें।


