ब्रह्माकुमारीज़ के विशेष योग व ध्यान शिविर में प्राचार्या श्रीमती संतोष गखड़ का सम्मान; बीके कमल ने बताए तनावमुक्त जीवन के सूत्र

ब्रह्माकुमारीज़ के विशेष योग व ध्यान शिविर में प्राचार्या श्रीमती संतोष गखड़ का सम्मान; बीके कमल ने बताए तनावमुक्त जीवन के सूत्र
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 30 सितम्बर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सार्दुल गंज स्थित क्षेत्रीय केंद्र में बुधवार को माउंट आबू के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु एवं इंजीनियर बी.के. कमल का विशेष योग व ध्यान शिविर आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा व आध्यात्मिक सेवाओं के लिए श्रीमती गखड़ सम्मानित
शिविर के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि बस्ती, विश्वकर्मा गेट के बाहर) की प्राचार्या श्रीमती संतोष गखड़ को शिक्षा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक समर्पण व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों ने भी श्रीमती गखड़ का सम्मान किया। पूर्व शिक्षा अधिकारी सुमन सिंह ने श्रीमती गखड़ का परिचय प्रस्तुत किया। बी.के. हसमुख भाई व बी.के. राधा ने श्रीमती संतोष गखड़ व अशोक गखड़ को सौगात देकर सम्मानित किया, वहीं संभाग प्रभारी बी.के. कमल ने वर्चुअल माध्यम से मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

pop ronak

सकारात्मक सोच, संयम व ध्यान ही जीवन की कुंजी – बीके कमल
शिविर को संबोधित करते हुए बीके कमल ने कहा कि राजयोग और ध्यान मन को ऊर्जा व सकारात्मकता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सफर में बाधाएं और परेशानियां आना स्वाभाविक हैं, जिनसे विचलित होने के बजाय धैर्य, संतुलित व्यवहार और योग का सहारा लेकर समस्याओं को दूर करना चाहिए। नकारात्मक चिंतन अवसाद और बीमारियों का कारण बनता है, इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।