जीतो मदुरै चैप्टर का गठन- हरीश गोलेछा जैन अध्यक्ष एवं ललित गोलेछा जैन मुख्य सचिव नियुक्त

जीतो मदुरै चैप्टर का गठन- हरीश गोलेछा जैन अध्यक्ष एवं ललित गोलेछा जैन मुख्य सचिव नियुक्त
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

मदुरै, 01 अक्टूबर (संवाददाता – अशोक जीरावला जैन)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के टीएनएपीटीएस (TNAPTS) ज़ोन के विस्तार के अंतर्गत ‘जीतो मदुरै चैप्टर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुंबई से आयोजित विशेष ऑनलाइन बैठक के माध्यम से चैप्टर के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर ज़ोन के तहत 4 नए चैप्टर, 3 महिला विंग एवं 1 युवा विंग के गठन की जानकारी भी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पहल को सफल बनाने में जीतो टीएनएपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी एवं ज़ोन मुख्य सचिव नवीन सेठिया का मुख्य मार्गदर्शन व समन्वय रहा।

pop ronak

वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
शुभारंभ से पूर्व आयोजित समिति सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए जीतो मदुरै चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

अध्यक्ष: हरीश गोलेछा जैन , उपाध्यक्ष: धीरज पारख एवं अमर वोरा, मुख्य सचिव: ललित गोलेछा जैन, सचिव: अंकित बोथरा एवं किरण जैन, कोषाध्यक्ष: प्रकाश जैन,संयुक्त कोषाध्यक्ष: दिलकुश बाफना, बोर्ड सदस्य: विकास भंडारी।

व्यापारिक और सामाजिक विकास को मिलेगी गति

जीतो मदुरै चैप्टर के मुख्य सचिव ललित गोलेछा जैन ने बताया कि यह संगठन मदुरै के जैन व्यापारिक एवं व्यावसायिक समुदाय को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। चैप्टर के माध्यम से व्यापारिक नेटवर्किंग, व्यावसायिक विकास, ज्ञान-विनिमय, आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों को प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा।