स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जताया शोक

स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जताया शोक
quicjZaps 15 sept 2025
  • पैतृक गांव हदा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

बीकानेर, 05 अक्टूबर । राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता एवं कोलायत के पूर्व प्रधान स्व. रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनके पैतृक गांव हदा पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सरल व समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे स्व. रूघनाथ भाटी: द्वारकाप्रसाद पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। वे बेहद सरल, सहज, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। कोलायत के पूर्व प्रधान के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रिम भूमिका निभाई।

pop ronak

सामाजिक कार्य और सहज स्वभाव हमेशा रहेगा याद

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और उनका जीवन समाज सेवा की प्रेरणा देता है। वहीं, अशोक सुराणा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक प्रतिबद्धता और लोगों से आत्मीय जुड़ाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

उद्योगपतियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस दौरान बीकानेर जिला उद्योग संघ के वीरेंद्र किराडू, बसंत नौलखा, चंद्रप्रकाश नौलखा, विजय नौलखा, अरविंद चौधरी एवं रवि पुगलिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर गतात्मा की शांति तथा परिवारजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।