बीकानेर में सीबीएसई रीजनल स्किल एक्सपो 2026-27 का भव्य आयोजन, 21 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार

बीकानेर में सीबीएसई रीजनल स्किल एक्सपो 2026-27 का भव्य आयोजन
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 9 अक्टूबर। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), अजमेर रीजन के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के अंतर्गत क्षेत्रीय कौशल प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बीकानेर एवं आसपास के लगभग 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर कौशल-आधारित परियोजनाओं एवं नवाचारी मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन सीबीएसई, नई दिल्ली के कौशल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सतीश पहल ने किया। उन्होंने कौशल-आधारित शिक्षा को आज के दौर की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। आईसीएआर, बीकानेर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. धुरेन्द्र सिंह एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना करते हुए तकनीकी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।

pop ronak

मार्गदर्शन सत्र के दौरान लाइफोलॉजी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राहुल नायर एवं एमईएससी के अकादमिक प्रमुख अभिषेक सोनी ने विद्यार्थियों को मीडिया, मनोरंजन एवं आधुनिक करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता, सतत विकास, स्वास्थ्य, एवीजीसी (एनीमेशन, गेमिंग) और कृषि जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।

विद्यालय के शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर और प्राचार्या रूपश्री सिपानी ने सीबीएसई के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक एवं कौशल-आधारित शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में विद्यालय के सचिव सी.ए. माणक कोचर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।