शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सेवानिवृत्ति देयकों व बकाये भुगतानों के निस्तारण की मांग

कमल नारायण आचार्य
quicjZaps 15 sept 2025
  • मंत्रालयिक कर्मचारियों के वित्तीय हित में सकारात्मक आदेश जारी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ईमेल

बीकानेर, 9 अक्टूबर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के जरिए राज्य सरकार से कर्मचारियों के लंबित वित्तीय भुगतानों, जैसे ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, जीपीएफ, स्टेट इंश्योरेंस (एसआई), और समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) के शीघ्र निस्तारण और भुगतान की मांग की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि सेवानिवृत्त और कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को अपने ही जमा फंड्स और देयकों के भुगतान के लिए लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेने तथा कर्मचारियों के हित में सकारात्मक आदेश जारी कर मंत्रालयिक संवर्ग को राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

pop ronak