राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र-जांच शिविर आयोजित, 196 बालिकाओं की हुई जांच

राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र-जांच शिविर आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 अक्टूबर । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर केंद्र द्वारा एएसजी (ASG) आई हॉस्पिटल, बीकानेर के सहयोग से छात्राओं के लिए एक निशुल्क नेत्र-जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 196 बालिकाओं की आंखों की जांच की गई, जिसमें कुछ बालिकाओं में दृष्टि दोष पाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्पताल के मार्केटिंग इंचार्ज कपिल और उनकी मेडिकल टीम ने सभी छात्राओं की आंखों की जांच की। जिन बालिकाओं को आगे के उपचार की आवश्यकता थी, उनका चयन कर उसकी जानकारी शाला प्राचार्या को उपलब्ध कराई गई।

pop ronak

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर केंद्र के संभागीय अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा, केंद्र अध्यक्ष वीर त्रिलोकचंद बाफना, सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीर बच्छराज रांका, वीर जिनेंद्र कोचर, वीर कन्हैयालाल बोथरा, वीर जेठमल नाहटा और वीर कल्याण चोपड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. रामरख जाखड़ और एनएसएस इकाई के सहयोग से शिविर का संचालन पूरी अनुशासनबद्धता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता जनागल ने सभी आयोजकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।