अभातेयुप मुंबई की टीम ने किए शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी व मंजूरेखाजी के दर्शन
अभातेयुप मुंबई की टीम ने किए शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी व मंजूरेखाजी के दर्शन

- कालबादेवी स्थित महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
मुंबई, 10 अक्टूबर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) मुंबई की टीम ने महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी पहुंचकर शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के दर्शन किए और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर साध्वीवृंद ने अभातेयुप मुंबई की टीम को सेवा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में नई प्रेरणा जगाने का आशीर्वाद प्रदान किया।


राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत


कार्यक्रम के दौरान दक्षिण मुंबई की तेरापंथ युवक परिषद् टीम द्वारा अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भंसाली तथा राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री महेश परमार का दक्षिण मुंबई की धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गणमान्य जनों की रही विशेष उपस्थिति
तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया ने सभी का स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भंसाली और राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री महेश परमार ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, सभा के सहमंत्री राहुल मेहता, प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, ट्यूविवि दक्षिण मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत, सहमंत्री दीपेश बोराणा सहित तेरापंथ समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्रेयांस मुनोत ने किया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष पूरण चपलोत ने ज्ञापित किया।
