स्व. गुलाब गहलोत की जयंती पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्व. गुलाब गहलोत की जयंती पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025
  • 300 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बीकानेर, 10 अक्टूबर । बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय गुलाब गहलोत की जयंती के अवसर पर गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नोखा रोड स्थित शिव वैली के होटल कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्व. गुलाब गहलोत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा के कार्यों को नमन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है रक्तदान
ट्रस्ट के ट्रस्टी योगेश गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। रक्त की एक-एक यूनिट किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि स्व. गुलाब गहलोत ने जीवनपर्यंत समाजसेवा और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनकी जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके मानवीय मूल्यों और समर्पण को आगे बढ़ाने का एक सार्थक कदम है।

pop ronak

महापौर और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला ने स्व. गुलाब गहलोत के व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य सदैव बीकानेरवासियों की स्मृति में रहेंगे। उन्होंने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान कुल 300 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर नोखा विधायक सुशीला डूडी, उपमहापौर पंकज गहलोत, पूर्व विधायक कन्हैया लाल झंवर, महापौर अनिल कल्ला, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सांखला, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा, आनंद सिंह सोढ़ा और नितिन वत्स सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुभाष तंवर, अजय पारीक, दिनेश पड़िहार, विक्की चौधरी, गणेश गहलोत सहित ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।