राजकीय मंडल पुस्तकालय विकास समिति के शिष्टमंडल ने बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट

दीपक अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
quicjZaps 15 sept 2025
  • नगर वाचनालय के पुनरोद्धार को मिली स्वीकृति

बीकानेर, 11 अक्टूबर । म्यूजियम सर्किल स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय विकास समिति के एक शिष्टमंडल ने शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘बीकाजी फूड इंटरनेशनल’ परिसर में बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल से आत्मिक व शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंडल पुस्तकालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा नगर में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुस्तकालय विकास समिति के अध्यक्ष एवं मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात की। इस दौरान मंडल पुस्तकालय के अंतर्गत शहर के हृदयस्थल केईएम रोड पर विगत करीब 80 वर्षों (वर्ष 1945) से संचालित “नगर वाचनालय” के पुनरोद्धार हेतु बीकाजी ग्रुप से आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया गया। दीपक अग्रवाल ने तुरंत इस पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिष्टमंडल द्वारा उन्हें आकर्षक ‘फोटो फ्रेम’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

pop ronak

विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन आवश्यक — दीपक अग्रवाल
बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल ने मंडल पुस्तकालय को बीकानेर के शिक्षा क्षेत्र की शान बताते हुए कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थी कुशाग्र और बुद्धिमान हैं। अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को सही दिशा व मार्गदर्शन मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्कूली व उच्च शिक्षा के दौरान पुस्तकों और वाचनालयों की भूमिका पर विचार साझा किए तथा युवाओं को अंग्रेजी के साथ-साथ मातृभाषा का ज्ञान कराने का भी सुझाव दिया।

चरित्र निर्माण में पुस्तकालयों की महत्ती भूमिका — प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी
चिंतक एवं लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पुस्तकालयों का विशेष महत्व होता है। यहाँ अकादमिक पुस्तकों के अतिरिक्त साहित्य, लोकरंजन और जीवनियों के अध्ययन से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और नैतिक गुणों का विकास होता है।

इस दौरान मंडल पुस्तकालय की परामर्शदाता नम्रता चौधरी तथा वरिष्ठ पाठक किशन कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिष्टमंडल के सदस्यों ने नगर वाचनालय के कायाकल्प के लिए आर्थिक सहयोग देने पर बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन का आभार प्रकट किया।

 

खाओसा