सीएम के गृह जिले में बीजेपी के पूर्व MLA की पीट-पीटकर हत्या

सीएम के गृह जिले में बीजेपी के पूर्व MLA की पीट-पीटकर हत्या
quicjZaps 15 sept 2025
  • 70-80 हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला; एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज के दौरान मौत, कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

भरतपुर, 12 अक्टूबर । राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद एक खूनी वारदात में बदल गया। क्रेशर प्लांट पर हुए जानलेवा हमले में घायल भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में हुई इस वारदात से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम अतर सिंह भड़ाना अपने क्रेशर प्लांट पर मौजूद थे। इसी दौरान 70 से 80 हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पूर्व विधायक, उनके सहयोगी गगन शर्मा व अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल भड़ाना को जयपुर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व विधायक की पत्नी ने गोली मारे जाने का भी आरोप लगाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक जांच और पुष्टि होना अभी बाकी है। परिजनों ने पुलिस पर सूचना के बावजूद देर से पहुँचने का आरोप लगाया है।

pop ronak
  • रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

हरियाणा मूल के अतर सिंह भड़ाना के क्रेशर प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ रास्ते का विवाद लंबे समय से चल रहा था। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण धरना दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक द्वारा धरना समाप्त करवाए जाने के बाद रविवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया, जिसके बाद भड़ाना जब अपने सहयोगियों के साथ क्रेशर पर पहुँचे तो उन पर यह हमला कर दिया गया।

  • कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

घटना के बाद राजस्थान की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी।

 

 

खाओसा