श्री जैन पीजी कॉलेज के छात्र नवीन भाखू ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
श्री जैन पीजी कॉलेज के छात्र नवीन भाखू ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक

- 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में दिखाया शानदार कौशल, कॉलेज में हर्ष का माहौल
बीकानेर, 12 अक्टूबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा बीजेएस रामपुरिया कॉलेज में आयोजित अंतर-महाविद्यालय स्विमिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में श्री जैन पीजी कॉलेज, बीकानेर के छात्र नवीन भाखू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। नवीन ने 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।


इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंंद्र चौधरी और खेल प्रभारी अनिल तंवर ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों की उपस्थिति में विजेता छात्र नवीन भाखू का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।



