तेरापंथ प्रीमियर लीग-2026 में साहित्य रॉयल्स टीम ने जीता खिताब

तेरापंथ प्रीमियर लीग-2026 में साहित्य रॉयल्स टीम ने जीता खिताब
quicjZaps 15 sept 2025
  • 72 प्रतिभागियों और 8 टीमों के बीच खेला गया स्वाध्याय एवं ज्ञान का अनोखा आध्यात्मिक मुकाबला

गंगाशहर (बीकानेर), 12 अक्टूबर । तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर की ओर से आयोजित ‘तेरापंथ प्रीमियर लीग’ (TPL) का तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर के प्रांगण में साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी जी के पावन सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञान, पुरुषार्थ और टीम भावना का अनूठा संगम बनी इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले

pop ronak

तेयुप संगठन मंत्री व प्रतियोगिता प्रभारी मयंक सेठिया ने बताया कि TPL में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दो दिनों में 12 लीग मैच खेले गए, जबकि अंतिम दिन दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। खिताबी मुकाबले में कोणिक सेठिया के नेतृत्व में ‘साहित्य रॉयल्स’ ने ‘वैरागी किंग्स’ को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहित्य रॉयल्स के कप्तान कोणिक सेठिया को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। सभी विजेताओं, उपविजेताओं और मैच विजेताओं (प्लेयर ऑफ द मैच) को तेयुप गंगाशहर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

साध्वीवृंद का आशीर्वचन एवं स्वाध्याय का अनूठा मॉडल

पावन सान्निध्य प्रदान करते हुए साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी ने कहा कि तेयुप गंगाशहर की पूरी टीम, अंपायरों और सहयोगियों की जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही यह आयोजन सफल हुआ है। प्रतियोगिता समन्वयक ललित राखेचा ने बताया कि प्रतियोगिता से 10 दिन पूर्व सभी 72 प्रतिभागियों को स्वाध्याय के लिए 400 प्रश्नों का सेट प्रदान किया गया था, जिससे प्रतियोगिता में आध्यात्मिक गहराई और प्रतिस्पर्धा दोनों बनी रही।

संघीय संस्थाओं की गरिमामय उपस्थिति और सम्मान

तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि निर्णायक (अंपायर) धर्मेंद्र डाकलिया व मनोज सेठिया तथा स्कोरर कपिल नाहटा व जितेश पारख ने पूरी सजगता से जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान और प्रोफेशनल फोरम सहित विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

विजेता टीम को मुख्य प्रायोजक ताराचंद हेमराज गुलगुलिया परिवार तथा अमर चंद सोनी, पवन छाजेड़, पीयूष लूणिया, प्रेम बोथरा, रेखा चोरड़िया सहित अनेक गणमान्य जनों द्वारा पुरस्कृत किया गया। बोथरा भवन में विराजित मुनि श्री अमृत कुमार जी ने भी सभी प्रतिभागियों को अध्यात्म के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

खाओसा