पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में पुरुष एवं महिला वार्ड का शुभारंभ

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में पुरुष एवं महिला वार्ड का शुभारंभ
quicjZaps 15 sept 2025
  • पुरुष वार्ड में 30 और महिला वार्ड में 11 बेड की सुविधा उपलब्ध, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

बीकानेर, 12 अक्टूबर । बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं में विस्तार के तहत नवीन पुरुष एवं महिला वार्डों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के निदेशक एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. खजोटिया ने इन दोनों नवीन वार्डों का उद्घाटन किया। ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एल.के. कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधा हेतु पुरुष वार्ड में 30 बेड तथा महिला वार्ड में 11 बेड की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इस विस्तार से ट्रॉमा सेंटर में आने वाले आपातकालीन एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को त्वरित उपचार व भर्ती की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

pop ronak

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहे चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ

वार्डों के शुभारंभ कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र चोपड़ा, नर्सिंग ऑफिसर श्योपत राम, उप नर्सिंग अधीक्षक सुखविंदर कौर, वार्ड प्रभारी सुनील वैष्णव, सुपरवाइजर छोटूराम, अमर सिंह, सूरज राम, मालाराम, विकास भगासरा, राजविंदर कौर, सविता, चंद्र प्रकाश कडेला, गजराज, श्रवण जल, लक्ष्मी, संगीता, धनराज, मेहरा, राकेश वर्मा एवं नर्सिंग इंचार्ज सुनील कुमार सहित ट्रॉमा सेंटर का समस्त चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

खाओसा