बीकानेर के साहित्य समाज ने मनाया कवि-आलोचक सरल विशारद का 89वां जन्म दिवस

बीकानेर के साहित्य समाज ने मनाया कवि-आलोचक सरल विशारद का 89वां जन्म दिवस
quicjZaps 15 sept 2025
  • ‘सरल समारोह’ में डॉ. नंदकिशोर आचार्य बोले — मूल्यबद्ध जीवन के प्रतीक हैं विशारद

बीकानेर, 12 अक्टूबर । सुदर्शन कला दीर्घा, नागरी भंडार परिसर में बीकानेर के प्रख्यात कवि, आलोचक, एक्टिविस्ट एवं संपादक सरल विशारद के 89वें जन्म दिवस के अवसर पर ‘सरल समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। बीकानेर के साहित्य समाज की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के मूर्धन्य साहित्यानुरागियों, कवियों और संस्कृतिकर्मियों ने शिरकत कर सरल विशारद का आत्मीय अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात कवि, आलोचक एवं नाटककार डॉ. नंदकिशोर आचार्य ने कहा कि ‘सरल विशारद ने सरल विशारद होने के लिए बहुत कुछ खोया है। वे केवल विचारधारा के प्रति ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं।’ डॉ. आचार्य ने कहा कि विशारद जी ने अपना संपूर्ण जीवन साहित्य और जन-पक्षधरता को समर्पित किया है तथा आपातकाल के कठिन दौर में भी बेबाकी से विरोध के स्वर मुखरित करने वालों में वे अग्रणी रहे।

pop ronak

विचारधारा के प्रति अडिग निष्ठा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणाप्रद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार हरिगोपाल हर्ष ‘सन्नू’ ने कहा कि विशारद जी की वैचारिक निष्ठा नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। लेखक-पत्रकार हरीश बी. शर्मा, कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी, कमल रंगा, रंगकर्मी अविनाश व्यास, विप्लव व्यास और वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने उनके रचनाकर्म और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वे प्रतिरोध के कवि हैं जिनका रचनाकर्म सामाजिक विसंगतियों पर सीधा प्रहार करता है।

अभिनंदन पत्र का वाचन और काव्य पाठ

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा सरल विशारद का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया, जिसका वाचन रंगकर्मी रामसहाय हर्ष ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, नवनीत पांडे, मनीषा आर्य सोनी, इन्द्रा व्यास, मोनिका गौड़, जाकिर अदीब, बुनियाद हुसैन जहीन, डॉ. चंचला पाठक एवं आनंद मस्ताना ने विशारद जी की प्रतिनिधि कविताओं का सस्वर वाचन किया। कवि-पत्रकार संजय आचार्य ‘वरुण’ ने कहा कि पैंसठ-सत्तर वर्षों के साहित्यिक सफर के बाद विशारद जी एक व्यक्ति न रहकर स्वयं में एक समृद्ध संस्थान बन चुके हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद माथुर, डॉ. अजय जोशी, डॉ. ब्रजरतन जोशी, मुकेश व्यास, डॉ. बसंती हर्ष, महेश उपाध्याय, जुगलकिशोर पुरोहित, कासिम बीकानेरी, मदन जैरी और सीमा जैन सहित बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शायर एवं लेखक इरशाद अज़ीज़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खाओसा