तेयुप अध्यक्ष का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से मनाया

तेयुप अध्यक्ष का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से मनाया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 30 जनवरी। तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष अरुण कुमार नाहटा का जन्मदिवस जैन संस्कार विधि द्वारा 29 जनवरी को संपन्न करवाया गया। जैन संस्कारक पवन छाजेड, पीयूष लूणीया, देवेन्द्र डागा, भरत गोलछा, विनीत बोथरा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कारक पवन छाजेड व तेयुप मंत्री भरत गोलछा ने अरुण कुमार नाहटा के लिए मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगल भावना यंत्र प्रदान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन संस्कारकों ने नाहटा परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया, जिन्होंने जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव का कार्यक्रम करवाया और यह उम्मीद जताई कि आगे भी जैन संस्कार विधि को जन-जन की विधि बनाई जाए ऐसा प्रयास हम सबको मिलकर करना है।
इस अवसर पर तेयुप व किशोर मंडल के सदस्यों व पारिवारिक जनों की शानदार उपस्थिति रही। मनोहर लाल नाहटा ने कहा कि जैन संस्कार विधि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा परिवार अति प्रसन्न है और तेरापंथ युवक परिषद्, गंगाशहर को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन्न हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *