विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ का विस्तार- नोखा में कमल किशोर जोशी और जसरासर में महावीर प्रसाद तिवाड़ी बने युवा अध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ का विस्तार- नोखा में कमल किशोर जोशी और जसरासर में महावीर प्रसाद तिवाड़ी बने युवा अध्यक्ष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 अक्टूबर । विप्र फाउंडेशन जोन 1-B, बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार और युवा शक्ति को समाज से जोड़ने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार, कमल किशोर जोशी को नोखा युवा अध्यक्ष तथा महावीर प्रसाद तिवाड़ी को जसरासर (नोखा तहसील) युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां वर्ष 2026-2028 के आगामी कार्यकाल के लिए की गई हैं।

pop ronak

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्तियां

यह नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्रा के निर्देशों तथा प्रदेश सचिव भंवर सुरावत (नोखा) की अनुशंसा पर की गई हैं। इसके अलावा युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा एवं युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा के अनुमोदन तथा बीकानेर शहर युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास की सहमति से इन दायित्वों की घोषणा की गई।

युवाओं को जोड़कर सामाजिक सरोकारों को मिलेगी गति

बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास ने कहा कि नोखा और जसरासर क्षेत्र में इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में युवाओं को एकजुट करेंगे तथा सामाजिक, रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

विप्र फाउंडेशन के संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य तहसील स्तर पर मजबूत ढांचा तैयार करना, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करना और समाजहित के कार्यों में युवाओं को आगे लाना है। इन नियुक्तियों से नोखा क्षेत्र में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की पूरी उम्मीद है।

खाओसा