पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने की मोहम्मद सलीम की कुशलक्षेम

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने की मोहम्मद सलीम की कुशलक्षेम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान को नेताओं ने सराहा, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

बीकानेर, 13 अक्टूबर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने मंगलवार को मोहल्ला व्यापारियान पहुंचकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उप निदेशक तथा कई मुख्यमंत्रियों के प्रेस अटैच रह चुके मोहम्मद सलीम के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की गंभीर कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान नगर निगम के पूर्व महापौर, पीसीसी सदस्य एवं मोहम्मद सलीम के छोटे भाई मकसूद अहमद तथा उनके पुत्र व पश्चिम विधानसभा बीकानेर के यूथ अध्यक्ष मोहम्मद शोएब सुलेमानी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया कि मोहम्मद सलीम पिछले दो वर्षों से गुर्दे (किडनी) व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

pop ronak

मोहम्मद सलीम के उत्कृष्ट योगदान को किया याद

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि जनसंपर्क विभाग में रहते हुए तथा मुख्यमंत्री के प्रेस अटैच के रूप में मोहम्मद सलीम ने सरकारी नीतियों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में बेहद निष्ठावान भूमिका निभाई। वे कलम के धनी और एक श्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके समाचारों और विशेष आलेखों में हिंदी, राजस्थानी और उर्दू शब्दाวลियों का अनूठा संगम होता था, जो आमजन के लिए बेहद पठनीय और रुचिकर होते थे।

खाओसा