गंगाशहर में ‘मेरी शक्ति, मेरी पहचान’ कार्यशाला आयोजित

गंगाशहर में ‘मेरी शक्ति, मेरी पहचान’ कार्यशाला आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • साध्वी त्रिशला कुमारी के सान्निध्य में महिलाओं ने साझा किए प्रेरणादायी अनुभव

बीकानेर, 17 अक्टूबर। गंगाशहर के तेरापंथ भवन प्रांगण में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘मेरी शक्ति, मेरी पहचान’ शीर्षक से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के पावन सान्निध्य में सायं 7 से 8 बजे के मध्य संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम बोथरा ने कार्यशाला की रूपरेखा रखी और सभी सहभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान लगभग 11 बहनों ने अपने जीवन से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए, जिन्होंने उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण किया। इन अनुभवों ने यह दर्शाया कि किस प्रकार जीवन की कठिनाइयां नारी के भीतर छिपी शक्ति को जागृत करने का माध्यम बनती हैं।

pop ronak

साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हर नारी के भीतर एक अनूठी कहानी होती है, जिसे दूसरों के साथ बांटने से समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का प्रसार होता है।

कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल मंत्री रेखा चौरड़िया ने साध्वीवृन्द और सभी उपस्थित बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती पिंकी चोपड़ा ने किया। इस कार्यशाला ने महिलाओं को अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानने और अपने अनुभवों से दूसरों को प्रेरित करने का सशक्त संदेश दिया।

खाओसा