बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडक का अहसास, तापमान 30.5 डिग्री पहुंचा; बारिश के आसार नहीं

बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडक का अहसास, तापमान 30.5 डिग्री पहुंचा; बारिश के आसार नहीं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 अक्टूबर। बीकानेर में अक्टूबर माह का आधा दौर बीतने के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव साफ नजर आने लगा है। शहर में अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यहाँ अधिकतम तापमान गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी पांच से छह दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिसके चलते बीकानेर में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शहरी इलाकों में तापमान में भले ही नरमी आई हो, लेकिन ग्रामीण अंचलों में अभी भी गर्मी का प्रभाव बरकरार है। विशेषकर लूणकरणसर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे जिले के शहरी और ग्रामीण तापमान में अंतर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है, क्योंकि इस महीने के दौरान सामान्यतः गर्मी का असर कम होकर ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो जाता है।

pop ronak
खाओसा