भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दो घंटे लगा जाम, चालक सुरक्षित

बीकानेर, 17 अक्टूबर। महाजन-अरजनसर क्षेत्र के पास से गुजर रहे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है, लेकिन आग की चपेट में आने से टैंकर जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि टैंकर से केमिकल निकालने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला तुरंत हरकत में आ गया। सीओ रणवीर सिंह के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बीकानेर के साथ-साथ सूरतगढ़ और पल्लू से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लूणकरणसर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और महाजन थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सुरक्षा के लिहाज से भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ लगभग 200 मीटर के दायरे में यातायात रोक दिया गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चार दमकलों की मदद से दोपहर 2 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिसके बाद ही यातायात बहाल किया गया।

pop ronak

सीओ ने बताया कि टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील ‘बेंजीन’ केमिकल भरे होने की संभावना है। पुलिस ने टैंकर चालक को अपनी निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही केमिकल के परिवहन, उसके स्रोत और गंतव्य के संबंध में गहन जांच की जा रही है।

खाओसा