दुर्गाष्टमी पर शक्ति आराधना के साथ सेहत का संकल्प

दुर्गाष्टमी पर शक्ति आराधना के साथ सेहत का संकल्प
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • आरम्भ क्लासेज में छात्राओं के लिए होगा कैंसर जागरूकता सत्र, डॉ. पंकज टांटिया देंगे व्याख्यान

बीकानेर, 18 अक्टूबर। दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर देवी शक्ति की उपासना के साथ बेटियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अनूठी पहल की जा रही है। स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय स्नेहलता व्यास की स्मृति में 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नया शहर क्षेत्र स्थित आरम्भ क्लासेज में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए आयोजित इस विशेष सत्र में आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज टांटिया मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करेंगे। सत्र का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और युवतियों में स्वास्थ्य संबंधी इस गंभीर विषय पर जागरूकता बढ़ाना तथा झिझक को दूर करना है। कार्यक्रम के दौरान आरम्भ क्लासेज के निदेशक विमल स्वामी और जीके गुरु अमित सोनी का विशेष सहयोग रहेगा। ट्रस्ट के संरक्षक किशन व्यास तथा सचिव विनय थानवी ने बताया कि यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान को स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

pop ronak
खाओसा