सुजानदेसर में नवरात्रि पर विशाल भंडारे की धूम

सुजानदेसर में नवरात्रि पर विशाल भंडारे की धूम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जुगल किशोर गहलोत के सानिध्य में प्रतिदिन 5 से 10 हजार श्रद्धालु ले रहे महाप्रसाद

बीकानेर, 19 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सुजानदेसर क्षेत्र में आध्यात्मिकता और जनसेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जुगल किशोर गहलोत (पुत्र स्व. श्री नेमीचंद जी गहलोत) की ओर से सुजानदेसर में करणी माता मंदिर के समीप एक भव्य एवं विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक निरंतर जारी है। प्रतिदिन संध्या काल से प्रारंभ होकर रात्रि 11:00 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में रोजाना 5 से 10 हजार श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महाप्रसाद में दो-तीन प्रकार की मिठाइयां, कई तरह की स्वादिष्ट सब्जियां, गरमागरम रोटियां और पूड़ियां परोसी जा रही हैं।

pop ronak
BC opening

यह आयोजन स्थल काली माता मंदिर से करीब 3 किलोमीटर आगे, स्वरूपदेसर मार्ग पर खेजड़ी वाला बाबा रामदेव मंदिर के सामने स्थित है। गोचर भूमि के बाद स्थानीय किसानों के खेतों के पास सजे इस विशाल भंडारे और मेलानुमा माहौल के कारण शाम होते ही इस वीरान क्षेत्र में भी किसी व्यस्त शहर जैसी रौनक देखने को मिल रही है, जहाँ से श्रद्धालु पूरी प्रसन्नता और तृप्ति के साथ लौट रहे हैं।

खाओसा