महालक्ष्मी की सजीव झांकी और गरबा-डांडिया की धूम से गूंजा प्रांगण

महालक्ष्मी की सजीव झांकी और गरबा-डांडिया की धूम से गूंजा प्रांगण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • श्रीमाली समाज महिला मंडल द्वारा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

बीकानेर, 19 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमाली समाज महिला मंडल की ओर से महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ सजीव झांकियों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में श्रीमाली समाज के इतिहासकार जानकीनारायण श्रीमाली ने आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। अखिल भारतीय श्रीमाली समाज के अध्यक्ष (पुष्कर) महेंद्र बोहरा ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज उत्थान की बात कही। महिला मंडल की अध्यक्ष इंदिरा दवे ने समाज में नारी शक्ति की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि समाज अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने इस आयोजन को सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम बताया। सहसचिव एवं प्रवक्ता डिंपल श्रीमाली ने बताया कि महोत्सव में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अवनी श्रीमाली द्वारा प्रस्तुत महालक्ष्मी की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

pop ronak
BC opening

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ जोड़ी अभिषेक दवे व कामिनी दवे, उत्कृष्ट परिधान कंचन श्रीमाली, नटखट सितारा निनी, गरबा रतन निर्मल श्रीमाली और बेस्ट ड्रेस किड्स आरोही व्यास सहित विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतप्रकाश, बृजमोहन श्रीमाली, नरेश श्रीमाली, नरेंद्र राज बोहरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *