एसपी तेजस्वनी गौतम का टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

एसपी तेजस्वनी गौतम का टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से दबोचे गए आरोपी, दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

कोटा, 20 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के हाई-प्रोफाइल मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संयुक्त कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में आरोपियों के सफर करने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद रेलवे स्टेशन के एग्जिट पॉइंट्स और प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रखकर इन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों में से एक रैपिडो राइडर है, दूसरा आरोपी रेहान सोनीपत में मजदूरी करता है, और तीसरा आरोपी नाबालिग है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचकर वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों में से एक रेहान का संबंध पहले अनिल पंडित के संपर्क में रहने का भी सामने आया है। फिलहाल, कोटा पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

pop ronak
BC opening

 

बॉलीवु़ड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम, उम्र और पते की जानकारी इस प्रकार है.

आरोपी रेहान उम्र: लगभग 18-22 वर्ष (विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) पता: ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत जिला, हरियाणा।
आरोपी ऋतिक कुमार (उर्फ रोशन) उम्र: लगभग 22-23 वर्ष पता: पिपरा गांव, रतनपुर थाना क्षेत्र, बेगूसराय जिला, बिहार (मुंबई में यह रैपिडो राइडर के रूप में काम करता था)।
तीसरा आरोपी (विधि से संघर्षरत बालक / नाबालिग)उम्र: लगभग 17 वर्ष (नाबालिग) पता: सोनीपत, हरियाणा (पुलिस रिकॉर्ड के गोपनीयता नियमों के कारण पूरा सटीक पता सार्वजनिक नहीं किया गया है)।

 

खाओसा