त्योहारी खरीदारी करने जा रहे पिता और बड़े बेटे की जीप की टक्कर से दर्दनाक मौत व दो घायल

त्योहारी खरीदारी करने जा रहे पिता और बड़े बेटे की जीप की टक्कर से दर्दनाक मौत व दो घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोटा, 20 अक्टूबर। कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र के दौलतगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और छोटा बेटा घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर नरेश भील अपनी पत्नी रेखा और दोनों बेटों—राहुल (13) और विकास (7)—के साथ बाइक पर सवार होकर त्योहारी खरीदारी के लिए कोटा आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस भीषण टक्कर में 13 वर्षीय बड़े बेटे राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता नरेश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल छोटे बेटे विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं सदमे में डूबी मां की स्थिति भी स्थिर नहीं है। पुलिस ने मंगलवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

pop ronak
BC opening
खाओसा