शोभासर इंडस्ट्रीज के निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिली बड़ी राहत
शोभासर इंडस्ट्रीज के निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिली बड़ी राहत

- व्यापार मंडल के प्रयासों से हुआ समाधान, व्यापारियों में खुशी
बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के प्रयासों से शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों को बड़ी राहत मिली है। शोभासर टोल नाके पर औद्योगिक क्षेत्र के निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने के कारण व्यापारियों पर बढ़ रहे अनावश्यक आर्थिक भार को देखते हुए, श्री राठी ने पहल कर टोल प्लाजा संचालक से इस संबंध में सार्थक वार्ता की।


टोल प्लाजा संचालक, शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और फैक्ट्री मालिकों की मौजूदगी में हुई इस आपसी चर्चा के बाद यह आम सहमति बनी कि शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों पर अब टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस निर्णय से उद्योगपतियों में खुशी की लहर है। इस पूरे मामले के समाधान में कच्ची आड़त संघ के अध्यक्ष जयदयाल डूडी का भी विशेष सहयोग रहा। वार्ता के दौरान शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा, उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया, कोषाध्यक्ष दामोदर महेश्वरी, वरुण अरोड़ा, कमल राजपुरोहित, सौरभ गोदारा, बनवारी शर्मा, गोपाल बोराणा सहित शोभासर-बद्रासर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सोसाइटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।




