एसकेआरएयू में 21 अक्टूबर से शुरू होगी दस दिवसीय थियेटर कार्यशाला ‘उन्मेष’

एसकेआरएयू में 21 अक्टूबर से शुरू होगी दस दिवसीय थियेटर कार्यशाला ‘उन्मेष’
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • थियेटर से व्यक्तित्व विकास के आयाम सीखेंगे विद्यार्थी

बीकानेर, 20 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) और मलंग फोलक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ का आयोजन 21 से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यशाला संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ. सीमा त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास सभागार में आयोजित होने वाले इस शिविर में मलंग फोलक फाउंडेशन की ओर से सहारनपुर के ख्यातनाम थियेटर प्रशिक्षक अजहर गौड़ 30 विद्यार्थियों के समूह को प्रशिक्षित करेंगे।

pop ronak
BC opening

इस दौरान थियेटर की विविध विधाओं और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को निखारने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रयागराज की प्रो. आरती उपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों पर थियेटर आधारित इस प्रशिक्षण के मनोवैज्ञानिक प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन भी किया जाएगा।

खाओसा