गैंग बनाकर धमकाने समेत 9 मामलों में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
गैंग बनाकर धमकाने समेत 9 मामलों में वांटेड आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 27 अक्टूबर। गैंग बनाकर अपराध करने, बदमाशों को शरण देने और गंभीर वारदातों की साजिश रचने के मामलों में वांटेड आरोपी विष्णु साध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं। इनमें फायरिंग कर डराने-धमकाने, अपहरण और फिरौती मांगने जैसे आरोप शामिल हैं।


नयाशहर और कोटगेट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को बीकानेर से बाहर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 14 अक्टूबर 2025 को कोटगेट थाने में दर्ज मामले में यह कार्रवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां पुलिस रिमांड दिया गया है ।



कार्रवाई बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में गठित टीम ने की। विष्णु साध मूल रूप से नयाशहर थाना क्षेत्र में जस्सूसर गेट के बाहर, नृसिंह मंदिर के पास का निवासी है।

