बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पंचायती राज आम चुनाव : 2026
  • अंतिम प्रशिक्षण के बाद दूसरे चरण के लिए 382 मतदान दल हुए रवाना
  • जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद, आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाएं मतदान दल: जिला निर्वाचन अधिकारी

बीकानेर, 27 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को 382 मतदान दल राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल कार्मिकों को पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी से कार्य करते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम मतदाता प्रलोभन तथा भय के दूर रहकर मतदान कर सकें, इसके लिए संकल्पबद्धता से कार्य करें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर तथा बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए बुधवार को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। गुरुवार को पंच सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी तथा इसके अगले दिन शुक्रवार को मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। अंतिम दिन शनिवार को उप सरपंच पद के निर्वाचन के पश्चात मतदान दलों की वापसी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई समस्या आने पर संबंधित सक्षम अधिकारी से तुरंत सम्पर्क करें। उन्होंने पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर ऑफिसर्स सहित पुलिस के अधिकारियों से समन्वय रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक मतदान दल में एक पीआरओ और चार पीओ वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज शर्मा सहित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी व अन्य प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे।
=====
सहकारिता के रंगों से सजेगा ग्रामीण हाट, 31 अक्टूबर से संभाग स्तरीय सहकार मेला होगा आयोजित

सहकार मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

बीकानेर, 27 अक्टूबर। सहकारिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा सहकारी संस्थाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक ग्रामीण हाट में संभाग स्तरीय सहकार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सहकार भवन में अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, बीकानेर खंड संजय गर्ग की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, प्रबंधन, आगंतुकों की सुविधाओं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं के समुचित संचालन एवं आपसी समन्वय के संबंध में विचार-विमर्श किया गया, ताकि मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

गर्ग ने बताया कि मेले में जिला सहकारी होलसेल भंडार, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, प्राथमिक भंडारों तथा अन्य सहकारी संस्थाओं द्वारा अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। मेले में कृषि एवं खाद्य उत्पाद, स्थानीय एवं प्रसंस्कृत उत्पाद, हस्तशिल्प एवं घरेलू उपयोग की सामग्री, महिला एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद तथा अन्य सहकारी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए मंच उपलब्ध होगा तथा आमजन को विविध उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन खरीदारी करने वाले चयनित विजेताओं को कूपन लॉटरी के माध्यम से आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएंगे।

‘सशक्त सहकार, समृद्ध समाज’ की भावना के अनुरूप आयोजित यह सहकार मेला सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने तथा सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक में प्रबंध निदेशक, केंद्रीय सहकारी बैंक रणवीर सिंह, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती प्रियंका जांगीड़, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी राजेंद्र सिंह, केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र रेप्सवाल,प्राथमिक भूमि विकास बैंक के प्रबंधक एवं सचिव वासुदेव सिंह, उर्मूल डेयरी के उप रजिस्ट्रार शिशुपाल सिंह, तकनीकी सहायक कपिला चोयल, बीकानेर-कोलायत क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कस्वां तथा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक सत्येंद्र बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
=======
विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर सुजानदेसर में बनेगा सार्वजनिक सामुदायिक भवन

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 12 लाख रुपए स्वीकृत

बीकानेर, 27 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सुजानदेसर के वार्ड नंबर 3 में पिपली शिव मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपए की अभिशंसा की है। इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग होगी।

इस विकास कार्य की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक जेठानंद व्यास का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम गहलोत, शिव गहलोत, राजकुमार गहलोत, जय प्रकाश गहलोत, आशुराम गहलोत, नेमीचंद गहलोत एवं गोपी किशन गहलोत ने विधायक का अभिनंदन किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस भवन के निर्माण होने से सुजानदेसर क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय निवासियों को सामूहिक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
=====
शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद

बीकानेर, 27 अक्टूबर।पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कीतासर ग्राम पंचायत सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिला स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वीप सह प्रभारी सुरेश बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान मतदाता जागरूकता ट्रैक्टर के साथ ग्रामीणों ने ‘शत-प्रतिशत मतदान करो’ का नारा लगाते हुए पंचायत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के तहत एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ झंवर लाल मित्तल, बीडीओ मनोज धायल, समेत जिला स्वीप सदस्य अमरदीप गोदारा, रामकिशन, सामाजिक न्याय एव अधिकारिता से मनोज कुमार, नायब तहसीलदार रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक नौरतमल शर्मा, निर्वाचन शाखा के भव्य कटारिया, मुकेश झरवाल, डॉ मनीष सैनी ने युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से संवाद कर उन्हें प्रत्येक वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया।

स्वीप सदस्य दीपक मेहरा एवं प्रमोद कुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से रंगोली सजाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया और मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया।

जिला स्वीप समन्वयक प्रशांत जोशी एवं सह-समन्वयक गोपाल जोशी ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें वोट बारात, मतदान का गरबा, वोट मैराथन, युवा संवाद तथा वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
=============

पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, मतदान केन्द्रों पर चाक-चौबंद रहें सभी व्यवस्थाएं
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त  राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायती राज आम चुनावः 2026 के शेष तीनों चरणों में भी प्रत्येक मतदाता भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। प्रत्येक केन्द्र पर सुरक्षा का पर्याप्त जाब्ता हो। मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना हुए मतदान दलों के गंतव्य स्थलों पर पहुंचने की समीक्षा की और कहा कि मतदान दलों के रुकने सहित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। जनरेटर भी उपलब्ध रहें। केन्द्रों के आस-पास किसी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहे। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और कहा कि मतदान में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी समूची जानकारी दी जाए। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि संवेनदशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहे।
 राजेश्वर सिंह ने कहा कि एरिया मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि नामांकन एवं विजय जुलूस पूर्णतया प्रतिबंध है। इसकी पालना पूर्ण सख्ती से की जाए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही मतगणना के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़े कार्मिकों भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष मुस्तैद रहे। उन्होंने मतदान से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण जिले में अतिरिक्त सतर्कता रखें। पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रत्येक घटना पर नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा पहली बार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं करवाई गई। इससे प्रत्याशियों को नामांकन से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकी।
स्वीप से जुड़ नवाचारों को सराहा
राज्य निर्वाचन आयुक्त  राजेश्वर सिंह ने बीकानेर में मतदाता जागरुकता के लिए किए गए नवाचारों की सराहना की। उन्होंने निकाय चुनावों में आयोजित पाटा चौपालों, पंचायती राज चुनाव में आयोजित वोट बारात, मतदान का गरबा और वोट मैराथन को भी सराहा। मतदान केन्द्रों पर महिला कांस्टेबल नियुक्त करने और वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों को लगाए जाने को भी सराहा।
संभाग के सभी जिलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संभागीय आयुक्त  विश्राम मीना एवं महानिरीक्षक पुलिस  ओमप्रकाश से संभाग के तीन अन्य जिलों में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि संभाग मुख्यालय के अलावा तीनों जिलों में निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि अन्य तीनों जिलों में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होंगे। महानिरीक्षक पुलिस ने संभाग के अन्य जिलों की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बताया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण की व्यवस्थाओं को आगामी तैयारियों की दी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन ने बताया कि जिले में पहले चरण में चार पंचायत समितियों के चुनाव हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिए मंगलवार को पांच पंचायत समितियों के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र पहुंच गए हैं। जहां जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में चारों चरणों में चुनाव होंगे। प्रत्येक स्थान पर निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रत्येक चरण में मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक अवांछित गतिविधि को पूरी सख्ती से निपटा जा रहा है।  निर्वाचन पर्यवेक्षक  नवनीत कुमार ने पर्यवेक्षण से जुड़ी जानकारी दी।
बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस  मनु गर्ग मौजूद रहे।
===================

विशेष रबी गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण

बीकानेर मंडी क्षेत्र में चार परिसरों की जांच, सरसों बीज के दो नमूने लिए

बीकानेर, 27 अक्टूबर। विशेष रबी गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत उद्यान विभाग के कृषि आदान निरीक्षक एवं सहायक निदेशक उद्यान श्री मुकेश गहलोत ने उद्यानिकी अधिकारी श्री अनिरुद्ध विश्नोई के साथ बीकानेर मंडी क्षेत्र में चार कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान रबी सीजन में बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज एग्री क्यूसी एप के माध्यम से सरसों बीज के दो नमूने ऑनलाइन आहरित किए गए।

सहायक निदेशक ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। कृषि आदान विक्रेताओं को बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों से संबंधित प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने तथा वैध लाइसेंस के अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने तथा वैकल्पिक एवं जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों एवं विक्रेताओं को जागरूक किया गया।

=====================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *