तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से वैवाहिक वर्षगांठ आयोजित

तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से वैवाहिक वर्षगांठ आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 1 फरवरी। उदासर निवासी श्रीमती सुमन देवी- अशोक जी चोपड़ा की वैवाहिक वर्षगांठ जैन संस्कार विधि द्वारा संपन्न करवाई गई। जैन संस्कारक रतन लाल छलाणी, विनीत बोथरा, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया।
जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने वैवाहिक वर्षगांठ के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगल भावना यंत्र प्रदान किया। जैन संस्कारकों ने परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया, जिन्होंने जैन संस्कार विधि से वैवाहिक वर्षगांठ का कार्यक्रम करवाया और यह उम्मीद जताई कि आगे भी जैन संस्कार विधि को जन-जन की विधि बनाई जाए ऐसा प्रयास हम सबको मिलकर करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अशोक चोपड़ा ने कहा कि जैन संस्कार विधि द्वारा आयोजित वैवाहिक वर्षगांठ कार्यक्रम से पूरा परिवार अति प्रसन्न है और तेरापंथ युवक परिषद्, गंगाशहर को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन्न हुआ।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *