राजपूत व जैन का पाणिग्रहण संस्कार जैन संस्कार विधि से आयोजित

राजपूत व जैन का पाणिग्रहण संस्कार जैन संस्कार विधि से आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर ,01फ़रवरी। गंगाशहर निवासी श्रीमती अंजू देवी बरडिया के सुपुत्र जतिन बरडिया का शुभ विवाह बीकानेर निवासी सुरेश रावत राजपूत कि सुपुत्री सुमन रावत के साथ ओसवाल पंचायती भवन नई लाइन, गंगाशहर में 01 फरवरी 2024 को शाम 5.15 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से सानंद संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक रतनलाल छलाणी, विनीत बोथरा, विपिन बोथरा, देवेन्द्र डागा ने विवाह संस्कार का सारा मांगलिक आयोजन विधि विधान पूर्वक तथा मांगलिक मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक भजनों के संगान के साथ सम्पन्न करवाया।

pop ronak

इस दौरान उपस्थित दोनों परिवारों की तरफ से जैन संस्कारकों का शानदार आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान गणमान्य जनों और पारिवारिक लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। इस दौरान जैन संस्कार विधि से सम्बंधित जानकारी को भी साझा किया गया।

जैन संस्कारक रतनलाल छलाणी ने दोनों परिवारों को शुभ विवाह की बधाई प्रेषित की और वर-वधु को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *