
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें


नई दिल्ली / श्रीनगर, 31 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और देश की जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान ने शादी कर ली है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर तस्वीरें साझा कर इस नए रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की।



तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कैप्शन में लिखा, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।” इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को टैग भी किया। वहीं, निधि राजदान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “It’s done bro”। दोनों की पोस्ट में शादी की अंगूठी वाली इमोजी भी नजर आई, जिसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
उल्लेखनीय है कि इसी साल 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल नाथ का आपसी सहमति से तलाक हुआ था। सितंबर 1994 में हुई इस शादी के बाद दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।
पत्रकारिता जगत में निधि राजदान एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मामलों तक की गहन रिपोर्टिंग की है
It’s done bro 💍 @OmarAbdullah https://t.co/I3V5HnCz7C
— Nidhi Razdan (@Nidhi) October 31, 2026

