हैदराबाद में डॉ. एमआरएम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में हुआ ‘अणुव्रत जीवन विज्ञान प्रज्ञा से व्यक्तित्व विकास’ कार्यक्रम का आयोजन
हैदराबाद में डॉ. एमआरएम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में हुआ 'अणुव्रत जीवन विज्ञान प्रज्ञा से व्यक्तित्व विकास' कार्यक्रम का आयोजन

हैदराबाद, 29 अक्टूबर । हैदराबाद स्थित डॉ. एमआरएम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में “अणुव्रत जीवन विज्ञान प्रज्ञा से व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यात्म जगत के महान व्यक्तित्व एवं तपस्वी योगीराज आचार्य प्रवर के आशीर्वाद, प्रेरणा व अनुकंपा से तथा मुनि दीपकुमार जी एवं काव्यकुमार जी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्र व अणुव्रत गीत के साथ हुई, जिसके बाद ‘वंदे मातरम्’ का गान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निर्मला बैद द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य बिंदु



भावनायात्मक विकास पर जोर: वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज फिजिकल और मेंटल विकास तो हो रहा है, लेकिन भावनायात्मक विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज की बढ़ती समस्याओं का एक मुख्य कारण यही है कि बात-बात में क्रोध और अहंकार का नाग फुफकारता है। जीवन में सहनशीलता, विनम्रता और मधुरता को अपनाने की आवश्यकता है।
प्रेरणा और प्रयोग: मोमबत्ती के प्रकाश की तरह जीवन को प्रकाशमय और अगरबत्ती की सुगंध की तरह सदगुणों से चारों तरफ सुगंध फैलाने का संदेश दिया गया। इसके लिए प्रेक्षा-ध्यान के प्रयोग, योग और विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।
सहयोग और उपस्थिति: कार्यक्रम का समापन ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इस दौरान प्रिंसिपल सपना मैम और अनिजा मैम का विशेष सहयोग रहा। हनुमान-जिनेन्द्र बैद की तरफ से साहित्य एवं अन्य सामग्री भेंट की गई। इस कॉलेज में लगभग 1250 छात्राएं अध्ययनरत हैं, और यह कार्यक्रम कॉलेज के दो स्थानों पर आयोजित किया गया।

