

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी
===================
1 पिछले 12 वर्षों में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्तव्य जारी कर कहा कि बीते 12 वर्षों में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं तथा देश में आर्थिक असमानता में तेजी से कमी आई है।
2 आंकड़ों में 6 वर्षों में 13.4 करोड़ रोजगार सृजित: केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 6 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में 13.4 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
3 ‘SIR’ के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन: ‘SIR’ मुद्दे के खिलाफ INDIA गठबंधन के बैनर तले 19 विपक्षी दलों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।
4 रामलीला मैदान में जुटे शीर्ष विपक्षी नेता: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध मार्च में शिरकत की।
5 भाजपा का पलटावार: भाजपा ने विपक्ष की रैली के विरोध में प्रदर्शन किया। जे.पी. नड्डा ने कहा कि 1 नवंबर की तारीख जानबूझकर चुनी गई, क्योंकि इसी दिन 1984 में सिख विरोधी हिंसा हुई थी।
6 पंजाब में राजनीतिक हलचल: आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


7 आईपीएस जतिन जैन ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ हेतु चयनित: नागौर के सीओ (IPS) जतिन जैन को पुलिस अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’ के लिए चुना गया।
8 नए वायुसेना प्रमुख ने संभाली कमान: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना (IAF) के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।
9 वायुसेना प्रमुख का बयान: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों का तुरंत मुकाबला करने के लिए हर स्क्वाड्रन को सदैव तैयार रहना होगा।
10 तेजस व AMCA से बढ़ेगी हवाई ताकत: नए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि तेजस और एएमसीए (AMCA) प्रोजेक्ट्स से भविष्य में वायुसेना की युद्ध क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी।
11 चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है।
12 ओडिशा में बाढ़ का खतरा: चक्रवात के चलते ओडिशा के दो तटीय जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
13 भारत के 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग (IMD) ने देश के 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
14 दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक व बारिश: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट जारी है तथा हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।



15 उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान: लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।
16 बिहार और झारखंड में मौसम में बदलाव: पटना और रांची समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है।
17 राजस्थान के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट: जयपुर, बीकानेर, सीकर और अजमेर समेत 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।
18 पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी: कोलकाता और हावड़ा समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
19 दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला जहर: दिल्ली-एनसीआर में महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 144 अंक बढ़कर 261 पर पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
20 प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत पाबंदियां बढ़ा दी हैं।
21 कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा: दिवाली से पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹17 प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई है।
22 कॉलर आईडी (CNAP) नियम लागू: अनजान कॉलर का असली पंजीकृत नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखने संबंधी नया नियम प्रभावी।

23 FASTag का नया लोकल पास नियम लागू: स्थानीय निवासियों के लिए FASTag आधारित नए लोकल पास नियम 1 नवंबर से प्रभावी हो गए हैं।
24 छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए GST प्रक्रिया आसान: जीएसटी नियमों में संशोधन कर छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए रजिस्ट्रेशन आसान किया गया है।
25 रेलवे व बैंकिंग सुरक्षा नियमों में बदलाव: डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के सुरक्षा नियमों में नए संशोधन लागू किए गए हैं।
26 अमेरिका के फ्लोरिडा में निजी जेट क्रैश: फ्लोरिडा में एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
27 झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान हाइड्रोलिक जैक हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से झुलस गए।
28 र्नाटक में बस पलटी, 42 घायल: कर्नाटक में एक तेज रफ्तार बस पैरापेट वॉल से टकराकर पलट गई, जिससे 42 यात्री घायल हो गए।
29 आजम खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल भेजा गया।
30 मुंबई में फूड पॉइजनिंग का मामला: शादी का खाना खाने के बाद नवविवाहित जोड़े समेत 27 लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए।
31 बीकानेर में हिट एंड रन की घटना: नयाशहर क्षेत्र में नगर निगम के कचरा वाहन की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर वेंटिलेटर पर भर्ती।
32 डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू की बातचीत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया तनाव पर चर्चा की।
33 अमेरिका-ईरान तनाव पर यूएई की अपील: यूएई ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को कूटनीतिक बातचीत से हल करने पर जोर दिया।
34 होर्मुज जलडमरूमध्य पर गतिरोध दूर होने के संकेत: अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के प्रमुख मार्ग होर्मुज पर जारी गतिरोध में कूटनीतिक प्रगति के संकेत मिले हैं।
35 मध्य पूर्व में सैन्य हलचल तेज: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मध्य पूर्व में सैन्य तैनाती को लेकर 4 नवंबर तक नई रणनीति लागू हो सकती है।
36 मथुरा से बीकानेर नशा मुक्ति अभियान: त्यागी बाबा के प्रथम पुण्यतिथि महामहोत्सव के समापन पर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने मथुरा से बीकानेर तक नशा मुक्ति जनजागरण अभियान की घोषणा की।
37 हर्षानंद महोत्सव की तैयारियां: बीकानेर के दम्माणी चौक स्थित श्री मदन मोहन मंदिर में 14-15 नवंबर को 170वां हर्षानंद महोत्सव मनाने की घोषणा की गई।
38 माली समाज का सामूहिक विवाह: बीकानेर के शिव वैली में गणेश पूजन के साथ 18वें सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें 20 नवंबर को 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
39 PBM अस्पताल में पेंशन आवेदन जमा प्रक्रिया: बीकानेर के एआरटी प्लस सेंटर में एचआईवी/एड्स से प्रभावित मरीजों के पेंशन आवेदनों के लिए 2-3 नवंबर को दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
40 विजयालक्ष्मी जोशी का सेवानिवृत्ति सम्मान: महिला एवं बाल विकास विभाग में 32 वर्षों की सेवा के बाद प्रचेता विजयालक्ष्मी जोशी सेवानिवृत्त हुईं।
41 तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई का आयोजन: तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा कालबादेवी में ‘जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया।
42 शिवबाड़ी स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस: बीकानेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती और ‘नो बैग डे’ पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
43 वार्ड 72 में सुंदरकांड पाठ आयोजन: बीकानेर के पाबू थान क्षेत्र में वंदेमातरम टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पार्षद निशा-अनादी पारीक का स्वागत किया गया।
44 पार्षद डॉ. सुरेंद्र सिंह का स्वच्छता सहभोज: बीकानेर नगर निगम के पार्षद डॉ. सुरेंद्र सिंह ने वार्ड के सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर सहभोज का आयोजन किया।
45 मुरलीधर गोचर भूमि में जीवदया सेवा: ‘₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ के तहत 30वें सप्ताह पर मुरलीधर गोचर भूमि में मूक-जीवों और गौवंश के लिए हरे चारे व पानी की व्यवस्था की गई।
==============================

