

बीकानेर, 3 नवंबर । अमेरिका द्वारा केशम द्वीप पर की गई गुप्त एयर स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इस घटनाक्रम का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बुलियन बाजार पर देखने को मिला है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में चांदी की कीमतें गिरकर 1.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ गई हैं।


घरेलू वायदा बाजार (MCX) में भाव



सोना (Gold): मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.90 फीसदी (1,261 रुपये) की भारी गिरावट के साथ 1,38,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी (Silver): घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार सुस्ती आई है। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 2.47 फीसदी (4,540 रुपये) लुढ़ककर 1,79,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
वैश्विक बाजार (Comex & Spot) में भी कीमती धातुएं टूटीं- अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव दबाव में नजर आए हैं।
सोना: कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.84 फीसदी (33.30 डॉलर) की गिरावट के साथ 3,936.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.55 फीसदी गिरकर 3,924.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी: कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.43 फीसदी (1.24 डॉलर) की बड़ी गिरावट के साथ 49.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि सिल्वर स्पॉट 2.17 फीसदी फिसलकर 49.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी एयर स्ट्राइक के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में मामूली तेजी आई है और यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी (Rate Hike) की संभावनाओं को बल मिला है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याद दरें बढ़ने की उम्मीदें अमूमन सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनाती हैं, जिसके चलते निवेशकों ने बिकवाली का रुख अपनाया है।

