युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा प्रथम लक्ष्य- विश्वजीत सिंह भाटी

युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा प्रथम लक्ष्य- विश्वजीत सिंह भाटी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोलायत , 12 नवम्बर। कोलायत में राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण तथा कौशल विकास की दिशा में संचालित निःशुल्क RSCIT और RSCFA (Tally) कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के नवीन बैच का भव्य शुभारंभ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सरपंच विश्वजीत सिंह भाटी, विशिष्ट अतिथि जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के निदेशक ओमप्रकाश सुथार और केंद्र निदेशक सुलोचना राठौड़ ने करकमलों से इस नए सत्र की शुरुआत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार पर जोर
मुख्य अतिथि युवा सरपंच विश्वजीत सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। आज का युग तकनीकी दक्षता का युग है और सूचना प्रगति के इस दौर में कंप्यूटर प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सुथार ने युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अनुजा निगम ऋण योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे युवा अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

27 बालिकाओं और महिलाओं का हुआ चयन
केंद्र निदेशक तरुण द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए कोलायत सहित आसपास के गांवों—मढ़, भोलासर, झझू, खींदासर, गंगापुरा, गुड़ा और दियातरा आदि से कुल 27 बालिकाओं एवं महिलाओं का चयन किया गया है। अतिथियों द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को पाठ्य सामग्री (पुस्तकें) वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके साथ ही, अतिथियों ने संस्थान परिसर में जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा संचालित ‘असिस्टेंट योग प्रशिक्षण’ का भी अवलोकन किया। युवा सरपंच विश्वजीत सिंह भाटी ने योग प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए तो वरदान है ही, साथ ही यह एक बेहतरीन योग प्रशिक्षक के रूप में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है।

केंद्र अनुदेशिका श्रीमती सुलोचना राठौड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से संस्थान के कौशल विकास के प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *