आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, खिलौनों व पठन सामग्री पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, खिलौनों व पठन सामग्री पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 नवंबर (Thar Express News)। बाल दिवस के पावन अवसर पर आरएलजी संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती के बच्चों के बीच एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बच्चों के साथ खुशियां बांटकर उनका दिन यादगार बनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताया, खेल खेले और खूब मस्ती की। उन्होंने बच्चों को यह अहसास कराया कि उनका बचपन भी उतना ही अनमोल है और खुशियों पर उनका भी उतना ही अधिकार है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिक्षा और संस्कारों का दिया संदेश
डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का सबसे मजबूत माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्नान, साफ कपड़े पहनने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने जैसी अच्छी आदतें भी सिखाईं।

उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
इस विशेष अवसर पर आरएलजी संस्थान की ओर से बच्चों को कपड़े, खिलौने, स्लेट, पढ़ाई की सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान बिखरी, उसने पूरे आयोजन को बेहद भावुक और यादगार बना दिया। इस आयोजन में राजेश गुप्ता व स्नेहा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को प्रेम, सम्मान, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। आर्थिक परिस्थितियाँ किसी भी बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। यह आयोजन इस सुंदर संदेश के साथ संपन्न हुआ कि खुशियाँ बाँटने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि बड़े दिल और संवेदनशील सोच की आवश्यकता होती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *