गंगाशहर तेरापंथ भवन में संयम पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी मुमुक्षु जहान बेताला का अभिनन्दन समारोह आयोजित

गंगाशहर तेरापंथ भवन में संयम पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी मुमुक्षु जहान बेताला का अभिनन्दन समारोह आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर (बीकानेर), 22 नवम्बर । संयम पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी मुमुक्षु जहान बेताला के वैराग्य भाव का अभिनन्दन समारोह स्थानीय तेरापंथ भवन में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुमुक्षु के त्याग और संयम के संकल्प की अनुमोदना करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की मंगलकामना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी ने दीक्षा के मर्म को समझाते हुए कहा कि दीक्षा का अर्थ भोग से त्याग, अव्रत से व्रत और अनुस्त्रोत से प्रतिस्त्रोत की ओर प्रस्थान करना है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकतावादी युग में सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं और पारिवारिक मोह का त्याग कर दीक्षा ग्रहण करना अत्यंत कठिन कार्य है, जिसे हमारे आगमों में मोम के दांतों से लोहे के चने चबाने के समान बताया गया है। साध्वी श्री ने मंगलकामना की कि जहान सिंह वृत्ति से संयम ग्रहण कर उसका पालन करें तथा गुरुदेव के श्रीचरणों में समर्पित होकर स्वकल्याण के साथ-साथ परकल्याण का पथ भी प्रशस्त करें। इस अवसर पर साध्वी श्री रश्मिप्रभा जी ने वैरागी की अनुमोदना में भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री कल्पयशा जी ने किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर के मंत्री जतनलाल संचेती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संयम पथ पर आगे बढ़ने का निर्णय अत्यंत उच्च मनोबल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वैराग्य कोई सामान्य भाव नहीं, बल्कि आत्मा की जागृति का भाव है और जहान बेताला का यह कदम न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए गौरव व प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेम बोथरा ने कहा कि आज का यह अभिनन्दन उस आध्यात्मिक भावना का सम्मान है, जो हमें भौतिकता से आध्यात्मिकता और संग्रह से त्याग की ओर प्रेरित करती है। तेयुप के सहमंत्री धर्मेन्द्र सामसुखा ने भी अपने विचारों से मुमुक्षु के प्रति सम्मान प्रकट किया।

समारोह के दौरान वैरागी जहान बेताला का साहित्य व पताका भेंट कर विशेष अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष नवरतन बोथरा, टीपीएफ के अध्यक्ष रतनलाल छल्लाणी, महिला मंडल मंत्री श्रीमती रेखा चोरड़िया सहित अनेक कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने उपस्थित रहकर मुमुक्षु का उत्साहवर्धन किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *