बच्चों के लैंग्वेज डिसऑर्डर को स्पीच थेरेपी से कर सकते दूर

Language disorders of children can be cured with speech therapy.
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 फ़रवरी | पवनपुरी साउथ मे आर. एल. जी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा ब्लू मून स्कूल में शनिवार को स्पीच थेरेपी कैंप आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को लाभ पहुंचाना, जो अपनी बात समझा नहीं पाते, जिनकी भाषा साफ और स्पष्ट नहीं, बोलते समय हकलाते या तुतलाते हैं। उनके लैंग्वेज डिसऑर्डर का स्पीच थेरेपी द्वारा इलाज करना है |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कैंप में स्पीच थैरेपिस्ट विनोद कौशिक ने 22 बच्चों का निरीक्षण किया |जीभ व फेफड़ों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करवाई| उन्होंने बताया स्पीच थेरेपी द्वारा बच्चे साफ बोल पाते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनको सामाजिक भावनात्मक शैक्षणिक तौर पर लाभ मिलता है।

कैंप में बच्चों की कविता प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों आरफा, विनायक, ख्वाहिश, कृतिका, युक्ता, मोहम्मद हाफीज, शिहित, पुनीत, चेष्टा, स्नेहा, आशा, वर्षा,रोहित, नितिन आदि को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया| कार्यक्रम को सफल बनाने में नीति शर्मा, स्नेहा शर्मा का मुख्य योगदान रहा|

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *