बीकानेर में अपराधों की फेहरिस्त, चोरी-ठगी और सड़क हादसों के मामले दर्ज

बीकानेर जिले के थानों के  समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

ऑटो में महिला के पर्स से सात लाख के आभूषण चोरी, सोलर प्लांट से सामान पार, सड़क हादसों में कई लोगों की मौत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर। जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोरी, साइबर ठगी, वाहन चोरी और सड़क हादसों के मामले सामने आए हैं। जिला पुलिस की 26 नवंबर को दर्ज प्रकरणों की रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही महिला के पर्स से करीब सात लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए। वहीं, पांचू क्षेत्र में ट्रक चोरी और पूगल क्षेत्र में सोलर प्लांट से सामान चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में लोगों की मौत के मामले भी सामने आए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ऑटो में महिला के पर्स से सात लाख के आभूषण चोरी

कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला पर चोरी का आरोप

बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही महिला के पर्स से करीब सात लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया नीतू बोथरा पत्नी शिवरचंद बोथरा निवासी मुम्मू बोथरा मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को दोपहर करीब 1.15 बजे से 3.30 बजे के बीच वह घर से बाजार जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। उसी ऑटो में एक अज्ञात महिला भी बैठी थी। परिवादिया के पर्स में सोने की चार अंगूठियां और दो सोने की चेन रखी हुई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपए बताई गई है। यात्रा के दौरान अज्ञात महिला ने आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

व्यापार में साझेदारी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

नयाशहर थाने में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद पर मामला दर्ज

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में व्यापारिक साझेदारी और कथित अवैध वसूली से जुड़ा मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया सुमन सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति अभिषेक सोनी की लालजी मोदी नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच ज्वैलरी के कारोबार में साझेदारी हुई। परिवाद के अनुसार उनके पति ने व्यापार में करीब 15 से 20 लाख रुपए लगाए। आरोप है कि बाद में धमकाकर बड़ी रकम ब्याज के रूप में वसूली गई तथा सुरक्षा के नाम पर ब्लैंक चेक, स्टाम्प और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। परिवादिया ने आरोप लगाया कि बाद में चेक बैंक में लगाकर अनादरित करवाए गए और झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकियां दी गईं। पुलिस ने नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पांचू क्षेत्र से ट्रक चोरी

सारुंडा गांव में खड़ा ट्रक अज्ञात चोर ले गए

पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के सारुंडा गांव से ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी गणेशाराम ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक नंबर आरजे 07 जीई 5113 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस चोरी हुए ट्रक की तलाश में जुटी है।

सोलर प्लांट से केबल और उपकरण चोरी

पूगल क्षेत्र के कई सोलर प्लांटों को बनाया निशाना

पूगल। पूगल थाना क्षेत्र में सोलर प्लांटों से केबल और विभिन्न उपकरण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि करणीसर भाटियान, बांदरवाला और भानीपुरा क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांटों से अज्ञात चोरों ने स्ट्रिंग केबल, रबर मैट, अग्निशमन उपकरण, वाल्व, कपलिंग और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बोलेरो कैंपर की टक्कर से युवक की मौत

रानीसर रोड पर मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

बीकानेर। बंबलू से रानीसर रोड पर बोलेरो कैंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। परिवादी रामरख ने रिपोर्ट में बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे बोलेरो कैंपर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके भतीजे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पलाना में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

दोस्त घायल, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

देशनोक। पलाना गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिवादी शिवदास ने रिपोर्ट में बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा उनके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की है।

नाल पुलिया के पास बस की टक्कर से युवक घायल

तेज गति से चल रही बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

बीकानेर। नाल पुलिया के पास बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। परिवादी पदम सुथार ने रिपोर्ट में बताया कि 13 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे बस नंबर आरजे 07 पीए 8396 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाते हुए उनके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

=======================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *