शिवबाड़ी विद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष आयोजन, प्रस्तावना का वाचन कर दिया लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश

शिवबाड़ी विद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष आयोजन, प्रस्तावना का वाचन कर दिया लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 नवम्बर । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी में संविधान के प्रति जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता अमरदीप गोदारा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया तथा संविधान के निर्माण, उसकी मूल भावना, प्रमुख विशेषताओं और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर अमरदीप गोदारा ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को रेखांकित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आधार है। उन्होंने संविधान सभा के गठन, संविधान निर्माताओं के योगदान, मौलिक अधिकारों, राज्य के नीति-निदेशक तत्वों, मौलिक कर्तव्यों और संसदीय लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संवादात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों से संविधान से जुड़े प्रश्न-उत्तर भी किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार व उत्तर प्रस्तुत किए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गोदारा ने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन, व्यवहार और कार्यसंस्कृति में अपनाया जाना चाहिए तथा प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों को समझते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर संवाद, प्रश्नोत्तरी व प्रस्तावना वाचन जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, तार्किक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिकता विकसित होने पर बल दिया।

आयोजन में उपप्राचार्य श्रीमती अनुपमा शर्मा सहित सुनीता दोचानियाँ, रूपिंदर पुनियानी, मुकेश मोदी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने और विद्यालय में संवैधानिक जागरूकता गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *