डॉन ऑफ इंडिया के नाम से आया मेल, 2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

डॉन ऑफ इंडिया ने जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 16 फ़रवरी। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ ही BDS टीम (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट थाने को भी शिकायत दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के साथ ही साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

SHO (एयरपोर्ट) ममता मीना ने बताया- सुबह करीब 11:29 बजे पुलिस को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मेल के बारे में सूचना दी गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा है। मेल में जयपुर एयरपोर्ट के लैंड स्केप एरिया को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉन ऑफ इंडिया के नाम से आया था मेल

एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। साइबर की तीन टीमें मेल भेजने के बारे में जानकारी कर रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, पैसेंजर्स को फीडबैक के लिए दी गई ई-मेल पर मेल किया गया। शुक्रवार सुबह डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से मेल आया है।

2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
बीडीएस, सीआईएसएफ और डॉग स्क्वायड टीम की ओर से एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 2 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में एयरपोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

दिसंबर में 7 एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी

करीब 2 महीने पहले 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था। जांच में कुछ नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली थी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *