रोजगार एवं कॅरियर मेला , जिला गोपालन समिति की बैठक आयोजित, मुकाम मेले से संबंधित बैठक शनिवार को

चूरू जिले के 9 सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

विभिन्न नियोक्ताओं को भेजे पत्र, विधायक शनिवार को लेंगे कार्यक्रम स्थल का जायजा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 1 मार्च। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर 7 मार्च को एमएम ग्राउंड में होने वाले रोजगार एवं कॅरियर मेले के लिए विभिन्न नियोक्ताओं को पत्र भिजवाए गए हैं। वहीं विधायक द्वारा शनिवार प्रातः कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियां प्रारम्भ की जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विधायक ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने वाले रोजगार मेले के दौरान अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें, इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के नियोक्ताओं को पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को आमंत्रित करने सहित इनके पंजीकरण का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि वे शनिवार को विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे तथा कार्यक्रम से जुड़ी प्रगति की समीक्षा करेंगे।
_____

जिला गोपालन समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर, 1 मार्च। जिला गोपालन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने पशुपालन विभाग को गोशालाओं में असहाय पशुओं को चिन्हित कर, उनके आवेदन करवाने और गोशालाओं में गोवंश का सत्यापन करने के निर्देश दिए। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर गोशालाओं का चयन करने के लिए निविदा प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए प्रस्ताव भेजने‌ को कहा।
बैठक में अनुदान के संबंध में चर्चा की गई तथा भुगतान से जुड़े निर्देश दिए। इस दौरान 19 गौशालाओं के पशुओं का अनुदान स्वीकृत करने की अनुशंसा जिला गोपालन समिति द्वारा की गई।
बैठक में पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ एस.पी जोशी, कोषाधिकारी धीरज जोशी, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, जिला गोपालन अधिकारी डॉ. राजेंद्र स्वामी उपस्थित रहे।
_____

मुकाम मेले से संबंधित बैठक शनिवार को

बीकानेर,1 मार्च। बिश्नोई समाज के प्रवर्तक श्री गुरु जंभेश्वर जी महाराज के समाधि स्थल पर 8 से 12 मार्च तक वार्षिक फाल्गुन मेला आयोजित होगा। मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में मुकाम मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

————-

खाजूवाला विधायक ने वेटरनरी मेडिकल वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बीकानेर, 1 मार्च। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने शुक्रवार को पूगल में वेटरनरी मेडिकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल वाहनों से पशुधन को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान पूगल उपखंड अधिकारी मनोज कुमार खेमदा, पूगल तहसीलदार दौलत राम बाजिया, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, डॉ. हरिकिसन सोनी, पूगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी, काशीराम जाखड़, नरेंद्र सारण मनीराम ज्याणी आदि मौजूद रहे।
_____

अहिंसा व कौमी एकता विषयक कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 1 मार्च। शांति व अहिंसा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में अहिंसा व कौमी एकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने सात पापों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सभी धर्मों की अच्छी बातों को ग्रहण किया और दूसरों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी के ध्येय वाक्य ‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’ को उद्धत करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में इसको अंगीकार व आत्मसात करना चाहिए।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रो.चंद्रशेखर कच्छावा ने वर्ष 1920 के काल को गांधी काल की संज्ञा देते हुए उनके जीवन वृत्तांत को बताया।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र के प्रो. राजनारायण व्यास ने कहा कि गांधी दर्शन हर काल में हर हाल में प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. सी एस मोदी ने नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र जैन, विभिन्न महाविद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चे, सरपंच व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *