एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए 14 ट्रेनी एसआई को कोर्ट में लोगों ने पीटा

एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए 14 ट्रेनी एसआई को कोर्ट में लोगों ने पीटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Rajasthan paper leak case  जयपुर , 6 मार्च। एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए 14 ट्रेनी एसआई को आज एसओजी (स्पेशल ऑरेशन ग्रुप ) कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों को पीट दिया। कोर्ट ने सभी 14 ट्रेनी एसआई को 6 दिन की रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसओजी को 29 फरवरी को गिरफ्तार JEN भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई (41) से हुई पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर SOG ने यह कार्रवाई की थी। जगदीश ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में भी तमाम कैंडिडेट्स को पेपर उपलब्ध कराए थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। ऐसे में आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके चलते कुछ ही देर में कोर्ट परिसर छावनी में तब्दीलहो गया और कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई।

दरअसल, हुआ यूं कि एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले 14 आरोपियों को एसओजी ने बुधवार शाम विशेष कोर्ट में पेश किया था। 6 महिला अभ्यर्थी सहित सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया, तभी गुस्साए वकीलों ने आरोपियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस बीच-बचाव करते हुए आरोपियों को वहां से निकाल ले गई। इस दौरान लोगों ने एसओजी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

6 दिन के पुलिस रिमांड पर सभी आरोपी

परीक्षा से पहले पेपर लेकर पढ़ने वाले चयनित 14 ट्रेनी एसआई को एसओजी ने मंगलवार शाम गिरफ्तार किया था। जिनमें नरेश कुमार बिश्नोई, सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, करणपाल गोदारा, विवेक भांभू, मनोहरलाल बिश्नोई, गोपीराम जांगू, श्रवण कुमार बिश्नोई, रोहिताश्व कुमार, प्रेम सुखी, एकता, भगवती बिश्नोई, राजेश्वरी, नारंगी व चंचल बिश्नोई का नाम शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब एसओजी की टीम यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है, इन लोगों ने किस—किसको पेपर बताया था। माना जा रहा है कि अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

गिरफ्तार थानेदार, किसकी कौनसी रैंक
नरेश कुमार बिश्नोई, निवासी मालवाड़ा (सांचौर), रैंक- 01
सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई, निवासी दांता (सांचौर), रैंक- 20
करणपाल गोदारा, निवासी लालेरा (लूणकरणसर), रैंक- 22
विवेक भाम्भू, निवासी पूनियां कॉलानी (चूरू), रैंक- 24
मनोहरलाल बिश्नोई, निवासी फागलिया (बाड़मेर), रैक- 52
प्रेमसुखी बिश्नोई, निवासी बीकानेर शहर, रैंक- 72
एकता कुमारी, निवासी पूनियां कॉलानी (चूरू), रैंक- 123
गोपीराम जांगू, निवासी सियागों की बेरी (धोरीमन्ना), रैंक- 135
श्रवण कुमार विश्नोई, निवासी राणसर खुर्द (बाड़मेर), रैंक- 199
भगवती विश्नोई, निवासी पुनासा (जालोर), रैंक- 298
चंचल विश्नोई, निवासी फिटकासनी (जोधपुर), रैंक- 372
रोहिताश कुमार, निवासी भुडा का वास (मलसीसर), रैंक- 385
राजेश्वरी, निवासी हालीवाव (चितलवाना), रैंक- 542
नारंगी कुमारी, निवासी बागोड़ा, (जालोर), रैंक- 1092

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *